भीमावाला स्थित एसएसजी पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। गणेश वंदना के साथ प्रतियोगिता शुरू हुई। बैलून रेस में दिव्यांश पहले, वैदिक दूसरे, युवान तीसरे स्थान पर रहे। चम्मच दौड़ में दिव्यांशी प्रथम, अनैय द्वितीय, निहारिका तृतीय रही। मीटर मीटर दौड़ में श्रेया पहले, आरोही दूसरे, तनिष्का तीसरे स्थान पर रहीं। निदेशक अमित सोनी व प्रधानाचार्य नीरू सोनी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। इस मौके पर अमरजीत, वर्षा, रुचि, सिमरन कौर, निधि, सरिता, सुनीता मौजूद रहीं।
Iचार लोगों पर मारपीट का केस दर्जI
कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में डाकपत्थर निवासी हिमांशु तोमर ने आरोप लगाया कि व्यासी डैम सिलॉन पर लोहारी गांव निवासी राजेश चौहान, सुमित चौहान, अमित चौहान और राजेश चौहान ने उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।