फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आक्रामक कुत्तों के लिए शंकरपुर में बनेगा शेल्टर होम, जगह चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव आक्रामक कुत्तों के लिए शेल्टर होम पर नगर निगम ने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए जगह चयनित कर लिया गया है। शंकरपुर स्थित गो सदन के खाली पड़े हिस्से में शेल्टर होम बनाया जाएगा। इसके नियम-कायदे तैयार किए जा रहे हैं। फिर निगम की लोनिवि टीम से इसकी डीपीआर तैयार कराई जाएगी। दून में एक लाख से ज्यादा लावारिस कुत्ते हैं। इसके अलावा हजारों की संख्या में पालतू कुत्ते भी हैं। लावारिस कुत्तों के काटने की शिकायतें महीने में आती रहती हैं। दो महीने पूर्व निरंजनपुर मंडी के पास पार्षद की पुत्री पर लावारिस कुत्ते ने हमला किया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। यहीं नहीं रॉटविलर नस्ल के कुत्ते के काटने की भी तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब एक महीने पूर्व नगर निगम की बैठक में लावारिस कुत्तों के संबंध में कई प्रस्ताव पास किए गए थे। इनमें पंजीकरण और नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना राशि बढ़ाई जा चुकी है। अब अन्य प्रस्तावों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें