फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बसों का निरीक्षण करने गोवा जाएगी रोडवेज की टीम

Wed, 14 Oct 2026 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 59 नई बसें शामिल हो जाएंगी। इन बसों को खरीदने की प्रक्रिया के तहत परिवहन निगम के अधिकारियों की एक टीम निरीक्षण के लिए गोवा जाएगी। टीम का नेतृत्व टनकपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) आलोक बर्नवाल करेंगे। निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारियों के साथ सीआईआरटी की टीम भी मौजूद रहेगी। बसों की तकनीकी जांच और निर्धारित मानकों पर खरा उतरने की पुष्टि होने के बाद इन्हें रोडवेज के बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो इस महीने के अंत तक यात्रियों को रोडवेज की नई बसों की सुविधा मिल सकती है। उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम की ओर से पहले 100 बसों की खरीद की गई थी। इसी के साथ ही निगम ने 50 और बसें खरीदने की योजना बनाई थी। इन बसों की खरीद के लिए मई में अनुमति मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू की गई। करीब दो महीने पहले बसों की आपूर्ति के लिए वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया था। वर्तमान में ये सभी बसें गोवा में तैयार हो चुकी हैं। इनकी आपूर्ति से पहले तकनीकी निरीक्षण किया जाना है, ताकि बसों की गुणवत्ता, निर्धारित तकनीकी मानकों और अन्य जरूरी पहलुओं की जांच की जा सके। इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम और सीआईआरटी की संयुक्त टीम गोवा जाएगी।जीएसटी में कमी से नौ बसें अतिरिक्त खरीदने का मौका : दरअसल, परिवहन निगम ने शुरुआत में 50 बसों की खरीद का प्रस्ताव तैयार किया था। इसी बीच जीएसटी की दरों में कमी होने के कारण कंपनी की ओर से नौ अतिरिक्त बसें खरीदने का प्रस्ताव दिया गया। इससे निगम को पहले से प्रस्तावित बजट के भीतर ही अधिक बसें खरीदने का अवसर मिला। इसके बाद निगम ने 50 के बजाय कुल 59 बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें