IIहरिद्वार जेल से फरार हुए दो कैदियों की गिरफ्तारी के लिए गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस प्रशासन ने इन दोनों फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
I
I
I
Iगौरतलब है कि शुक्रवार रात को जेल में रामलीला आयोजित हो रही थी। इस दौरान ये कैदी जेल की लगभग 22 फीट ऊंची दीवार पर दो सीढ़ियां लगाकर भाग गए थे। इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि जेल प्रबंधन ने इस हद तक लापरवाही बरती कि जिला पुलिस को सूचना भी कई घंटे बाद दी। तब से पुलिस इनकी गिरफ्तारी को कई जिलों में दबिश दे रही है। अब आईजी गढ़वाल ने दोनों पर इनाम घोषित किया है। आईजी ने बताया कि पुलिस को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।I