फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीटीए शिक्षकों ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलंबे समय से कम मानदेय पर काम कर रहे पीटीए शिक्षकों ने की बैठकI
विज्ञापन




डीएवी इंटर काॅलेज प्रेमनगर में राज्य के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत राजकीय मानदेय प्राप्त पीटीए शिक्षकों की प्रांतीय बैठक हुई। जिसमें राज्य के सभी जनपदों से शिक्षक उपस्थित हुए। इस दौरान कम मानदेय को लेकर रोष जताया गया। साथ ही सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया।



शिक्षकों ने कहा कि कई वर्षों से 10 हजार मासिक मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। परिवार का भरण पोषण करना संभव नहीं है। कई बार विभागीय अधिकारियों और सरकार को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सरकार अतिथि शिक्षकों और नवोदय विद्यालय के शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर 40 हजार करने पर विचार कर रही है। जबकि पीटीए शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पीटीए शिक्षकों ने मानदेय 40 हजार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णय लिया कि सरकार और विभागीय अधिकारियों को इस प्रकरण में अवगत कराया जाएगा। फिर भी कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष विकास पांथरी, मीडिया प्रभारी अंकित कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील नेगी, गगनदीप रावत, विजय गैरोला, शत्रुघ्न, नितिन जोशी, मीना नेगी, दीपाली तोमर, दीपिका पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें