विकासनगर। हिंदू जन जागृति संगठन की ओर से अयोध्या में भागवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर हनुमत धाम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुशील साहू ने बताया कि 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जाएगा। कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हुए थे। इस अवसर संगठन शाम को हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित कर 1100 दीपक प्रज्वलित करेगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। संवाद