I
IIभवानी बालिका इंटर कॉलेज में विकास कार्य संपन्न होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक सविता कपूर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से विद्यालय में विकास कार्य कराए गए हैं। शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाना पहली प्राथमिकता है और बालिकाओं के लिए सुरक्षित व सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना दायित्व है। इस दौरान पार्षद अंकित अग्रवाल, प्रधानाचार्या अनीता जोशी, कुलदीप विनायक, प्रेमलता बिष्ट, लक्ष्मी चंद, पूनम गुप्ता, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।I