फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घर-घर तिरंगा वितरण समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूपुर डांस एकेडमी और अमर बलिदानी रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से बुधवार को शहर के सभागार में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा वितरण और सैनिक को राखी भेजने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्था सदस्यों की ओर से वंदे मातरम् गीत का गायन किया। मंजेश कुमारी, स्वाति सिंह, नूपुर शर्मा गुप्ता और श्रद्धा थपलियाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा नूपुर शर्मा गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर नूपुर डांस एकेडमी, कार्निवल फूड कोर्ट और अमर शहीद रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से सैनिकों को राखी और शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। इस दौरान उपासना थापा, आराध्या कुमार, दीपिका गोयल, स्वाति सिंह, इशिता गोदियाल, वंदना गुप्ता, अनिल गुप्ता, रक्षा लंबा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन






Iश्री गुरुराम राय महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्राI



श्री गुरुराम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय की ओर से बुधवार को कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रसाद डंगवाल के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर झंडा बाजार ,सहारनपुर चौक, रेलवे स्टेशन, हनुमान चौक होते हुए महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान हिंदी विभाग अध्यक्षा डॉ. सीमा बिजल्वाण, आचार्य मनोज शर्मा, आचार्य नवीन भट्ट, दिव्यांशु चमोली, गौरव डिमरी, सौरभ नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें