फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विस चुनाव में पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प

Fri, 27 Nov 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। विधानसभा चकराता में शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का युवा संकल्प सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह और जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विनायक नौटियाल ने युवाओं से 2027 के चुनाव में चकराता में कमल खिलाने, कांग्रेस मुक्त बनाने और ईमानदारी से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद मुख्य बाजार में युवा मोर्चा की ओर से एक रैली निकाली गई, जिसमें 200 से अधिक युवा, जिनमें प्रशांत नेगी, प्रवीण चौहान, प्रदीप वर्मा, मोनिका अग्रवाल, नीलम चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, नीरज सिंह चौहान, गंभीर नेगी, प्रेम पंवार, अरविंद चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें