फोटो....
विकासनगर। शिवालिक एकेडमी में क्रिसमस पर्व उत्साह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में यीशु मसीह के जन्म की झांकी सजाई गई और कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने प्रभु यीशु मसीह के जीवनी पर आधारित नाटक का भावपूर्ण मंचन किया। सेंटा बने छात्रों ने उपहार बांटे। इसके बाद छात्रों के लिए फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। टीमों को ए वर्ग और बी वर्ग में विभाजित किया गया था। जिसमें टीम ए ने 3-2 से विजय हासिल की। शिक्षक चिराग थापा ने विजेता टीम को सम्मानित किया। संवाद