फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लिंक भेजकर फोन किया हैक, कारोबारी के खाते से 4.89 लाख रुपये निकाल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर हैकर्स ने एक कारोबारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप लिंक भेजकर फोन हैक कर लिया और उनके करंट अकाउंट से 4.89 लाख रुपये उड़ा लिए। गनीमत रही कि समय पर सूचना देने से पुलिस और एनसीआरपी ने अधिकांश रकम को बैंक स्तर पर फ्रीज करा दिया। शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। पीड़ित शौर्यादित्य सिंह सुद्धोवाला चौक पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती 22 जनवरी की रात उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक संदिग्ध एपीके फाइल का लिंक आया था।उस पर क्लिक करते ही फोन हैक होकर बंद हो गया। जब दोबारा चालू हुआ तो व्हाट्सएप और बैंक से जुड़े एसएमएस डेटा डिलीट हो चुके थे। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने फोन का एक्सेस लेकर बैंक की गोपनीय जानकारी जुटाई और 23 जनवरी को 4.89 लाख का ट्रांजेक्शन कर दिया। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें