फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फर्जी वेबसाइट से टिकट बुकिंग कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIफर्जी वेबसाइट से टिकट बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मई 2024 को प्रेमनगर थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित प्रीतिश कुमार ने बताया था कि आरोपी ने केदारनाथ यात्रा के लिए पवन हंस हेली सर्विस के नाम से इंटरनेट पर फर्जी बेवसाइट बनाकर टिकट बुकिंग के नाम पर 1.30 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस जांच में आरोपी का नाम नीरज उर्फ बबलू निवासी नालंदा बिहार सामने आया। आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग राज्यों में दबिश दी। लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी नीरज को मसूरी बस अड्डा ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अन्य राज्यों से फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम लेता है। उन नंबर को पवन हंस हेली सर्विस केदारनाथ यात्रा की फर्जी वेबसाइट पर डालकर लोगों से ठगी करता था। इससे पहले ऋषिकेश और उसके आसपास के क्षेत्र में घूमकर पहले चारधाम यात्रा से संबंधित जानकारी जुटाता है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें