फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्यक्ति से 8.15 लाख की ऑनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनेहरू कॉलोनी में रहने वाले शख्स से साइबर ठगों ने 8.15 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने उन्हें स्टॉक मार्केटिंग में निवेश और भारी मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराए। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित को बीती दो फरवरी को ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। इस ग्रुप के लोगों ने खुद को एक बैंक का सदस्य बताया। उन्होंने ग्रुप में बैंक डिपोजिट और विड्रॉल स्लिप दिखाकर विवेक को निवेश का लालच दिया। अलग-अलग तारीखों में लाखों रुपये जमा करवाए। शुरुआत में उन्हें मुनाफे का झांसा दिया लेकिन जब पीड़ित ने रुपये निकालने की कोशिश की तो उनके सभी नंबर ब्लॉक कर दिए।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें