फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कई लोगों को लाखों की चपत लगाकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
I- शिकायत के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

I

I
I

I- ओएनजीसी में ठेका लेने का झांसा वाहनों के डाउन पेमेंट के नाम पर की ठगीI

ओएनजीसी में नौकरी और ठेका देने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने कई लोगों से लाखों रुपये ठग कर फरार हो गया। आरोप है कि उसने लोगों के नाम से कई जगह से लोन भी लिया है। जिसे अब लोग चुका रहे हैं। शिकायत के बाद प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि पायल निवासी ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर विष्णु विहार कालोनी के साथ ही 13 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि लक्ष्मीपति जयगणेश नाम का व्यक्ति लगभग डेढ़ साल से बसंत कुंज ठाकुरपुर रोड में रह रहा था। उसने बताया कि उसके पास ओएनजीसी का ठेका है। उन्हें ओएनजीसी में नौकरी पर रखने का झांसा दिया। इसके अलावा उसने कहा कि वह ओएनजीसी के साथ एक आईटी का ठेका ले रहा हूं। जिसके लिए उसे वाहन और स्टाफ की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ितों का आरोप है कि वाहनों के डाउन पेमेंट के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए। आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके नाम से कई जगह से लोन लिया है। उसने कहा था कि उसकी फाइनेंस कंपनी है, जो गोल्ड लोन देती है। झांसे में आकर उसे नकद पैसा व गोल्ड दे भी दे दिया। बताया कि 16 जनवरी को यह कहकर गया था कि वह मां को देखने दिल्ली जा रहा है। इसके बाद से उसके सभी फोन बंद चल रहे हैं। बताया कि जो उसने लोन लिया है उसकी किश्त अब उन्हें चुकानी पड़ रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें