फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निगमीकरण से कर्मचारियों के भविष्य पर मंडरा रहे संकट पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
Iऑल इंडिया डिफेंस एससी एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन उत्तराखंड इकाई का एक दिवसीय सम्मेलनI
विज्ञापन




ऑल इंडिया डिफेंस एससी एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन उत्तराखंड इकाई के तत्वावधान में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर देहरादून के मिलन मंदिर समारोह स्थल पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें रक्षा संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। साथ ही आयुध निर्माण क्षेत्र के निगमीकरण कर्मचारियों के भविष्य पर मंडरा रहे संकट पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन




वक्ताओं ने कहा कि देश की समस्त आयुध निर्माणियों का निगमीकरण कर दिया गया है। जिससे इनमें कार्यरत कर्मचारियों के सामने कई तरह की चुनौतियां आ रही हैं। इसके अलावा नियमित नियुक्तियों नहीं की जा रही है बल्कि ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति नहीं मिल रही है। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से वार्ता करेंगे और जरूरत पड़ी तो संगठन के माध्यम से संघर्ष भी करेंगे। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नेतराम ठगेला ने एकजुट होकर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस मौके पर कलीम अहमद, प्रवीण कंबोज, इंदर सिंह, अशोक शर्मा, आवेश कुमार, ओमपाल सिंह, एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र चौहान, आईओएफएस संगीता मीणा, दिव्या गौतम, भगवान दास, फेडरेशन के उत्तराखंड प्रभारी एवं संयोजक एमके राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें