साहिया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम को विकासनगर की ओर आ रही एक बाइक सियारली खड्ड मोड़ के पास अनियंत्रित होकर यूटिलिटी से टकरा गई। दुर्घटना में खोई चंदोऊ निवासी बाइक चालक शमशेर सिंह और उपरौली निवासी कला देवी घायल हो गए। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि घायलों को 108 इमरजेंसी एबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी साहिया भिजवाया गया, जहां से शमशेर सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला बोडोई छानी से लिफ्ट मांगकर बाइक पर सवार हुई थी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अस्पताल की मेडिकल अफसर डॉ. ममता नेगी ने बताया बाइक सवार के सिर पर चोट आने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। संवाद