फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी में बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरा नाबालिग, सिर फटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर सवार होकर हनोल मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा एक नाबालिग छात्र हादसे का शिकार हो गया। सड़क पर गिरने से उसका सिर फट गया। मौके पर ही उसकी मौत गई। बाइक एक किशोर चला रहा था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार त्यूणी थाना क्षेत्र के बागी गांव निवासी मनीष (16) पुत्र हरिसिंह और सनी (14) पुत्र भगतराम मंगलवार को हनोल मंदिर की ओर से जा रहे थे। बाइक मनीष चला रहा था और सनी पीछे बैठा था। हनोल मंदिर से पहले शिवढांग के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे बैंड काटते समय बाइक खाई की ओर चली गई। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से सनी सड़क पर गिर गया। सिर फटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी आशीष रवियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक राजकीय जूनियर हाईस्कूल मैंद्रथ में कक्षा नौ में पढ़ रहा था। उसके पिता किसान हैं। उसकी दो बहन और एक भाई है। मृतक बहन भाइयों में सबसे छोटा था। बाइक चालक भी 10वीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें