फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तहसील में धरना-प्रदर्शन करेगी उक्रांद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल की डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि आगामी जनवरी में पार्टी पूरे प्रदेश में मूल निवास, भू-कानून को लेकर तहसील में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजेगी। इस मौके पर मनोज कंडवाल, प्रकाश भट्ट, भूपेंद्र सिंह नेगी, मायाराम, नरेंद्र, भजन सिंह नेगी, सतीश भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन






Iनाभि मनुष्य के जन्म का आधार : स्वामी मुक्तानंदI



नाभिचक्र दिवस पर अमृतम वेलनेस रिसर्च सेंटर कटापत्थर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी मुक्तानंद ने नाभि के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नाभि सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें मनुष्य के जन्म का आधार है। कहा कि नाभि में विकार उत्पन्न होने पर शरीर में मानसिक और शारीरिक कष्ट उत्पन्न होते हैं। नाभि के माध्यम से विभिन्न रोगों को समाप्त भी किया जा सकता है। कहा कि। भारतीय पुरातन पद्धतियों और आयुर्वेद में हर बीमार का इलाज छिपा है। इस मौके पर विवेक गुप्ता, मधुकर मधु, लखवीर सिंह, डॉ. नवजोत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें