फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशा बेचने और खरीदने वालाें पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
I- बागी गांव के लोगों ने लिया निर्णयI
विज्ञापन




नशे पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर बागी गांव में ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया। नशा बेचने और करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया।



प्रधान रमेश डोभाल ने बताया कि गांव-गांव तक नशा पहुंच चुका है। युवा नशे के आदी हो रहे हैं। जिसे देखते हुए कड़े नियम बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव और आसपास मादक पदार्थों की बिक्री करने और खरीदने वाले पर 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों की सूचना पुलिस को भी दी जाएगी।
विज्ञापन


गांव में शराब बेचने वाले पर 25 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। गांव में ताश खेलने पर भी पाबंदी होगी। ताश खेलते हुए पकड़े जाने पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। गांव में फेरीवालों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। मना करने के बावजूद यदि कोई फेरीवाला गांव में प्रवेश करता है तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। इस मौके पर बलदेव डोभाल, मुन्ना डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें