फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीट कवर बनाने वाली कंपनी की फैक्टरी में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
I-शंकरपुर-महमूद नगर में स्थिति फैक्टरी की मशीनें, सीट कवर और अन्य उपकरण जले
विज्ञापन

I

I- सामान निकालने के दौरान एक कर्मचारी हुआ घायलI

शंकरपुर-महमूद नगर स्थित सीट कवर बनाने वाली कंपनी की फैक्टरी में सोमवार को भीषण आग गई। इस दौरान कई मशीनें, सीट कवर और अन्य उपकरण जल गए। सामान को सुरक्षित निकालने के दौरान एक कर्मचारी भी घायल हो गया। दमकल के छह वाहनों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए जेसीबी से कंपनी की दीवार तोड़नी पड़ी। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर-महमूद नगर में सीट कवर बनाने वाली इवोक इंटरनेशनल नाम से कंपनी है। सोमवार को फैक्टरी में सीट कवर बनाने का कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में वेल्डिंग का कार्य भी चल रहा था। शाम 3:45 पर अचानक फैक्टरी के एक हिस्से में आग भड़क गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान फैक्टरी में मौजूद 50 कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




कंपनी प्रबधन की सूचना पर सेलाकुई स्थित फायर स्टेशन से तीन दमकल मौके पर पहुंची। आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। आग विकराल होने के चलते दो अन्य दमकल देहरादून और एक डाकपत्थर से मंगाए गए। आसपास के क्षेत्र में काले धुएं का गुबार फैल गया। सामान को सुरक्षित निकाले के दौरान कर्मचारी छोटू घायल हो गया। उसके कंधे में चोट आई है। शाम करीब सात बजे पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि फैक्टरी में वेल्डिंग का काम चल रहा था। आशंका है कि इसी से आग भड़की होगी। प्रभारी एफएसओ ईशम सिंह ने बताया कि आग से फैक्टरी का सारा सामान चल गया। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही हैं। जांच के बाद ही नुकसान का सही आकलन लगा पाना संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें