Iविश्व जागृति मिशन देहरादून मंडल के अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम में आचार्य महेश शर्मा के सानिध्य में श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर हवन किया गया। यहां उत्तरकाशी के धराली आपदा के घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत सुधांशु महाराज ने वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से सत्संग प्रवचन में कहा कि सत्संग एक शिक्षण संस्थान की तरह है, जहां श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक योग्यता से जीवन को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रेम भाटिया, सुरेंद्र वागला, भूपेंद्र, पलट राम, सुषमा भाटिया, गीता भाटिया, कमलेश वर्मा और अनुराधा शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। मौके पर समिति के प्रधान सुधीर शर्मा, महामंत्री प्रेम भाटिया, रोशन लाल रोनाल्टा, वीना रोनाल्टा, जगदीश पोखरियाल आदि मौजूद रहे।I