फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उपनल कर्मियों की मांगों के लिए 15 नवंबर को बड़ी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। समान कार्य समान वेतन सहित तमाम मुद्दों को लेकर उपनल कर्मियों ने 15 नवंबर को बड़ी बैठक आयोजित करने की घोषणा की है। उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद ने बताया है कि उपनल कर्मियों के हित में 15 नवंबर को उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, रानीपुर झाल, हरिद्वार में यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि उपनल के सभी घटक संगठनों से इस बैठक में हिस्सा लेने की अपील की गई है। बैठक में उपनल कार्मिकों के नियमितिकरण, हटाए गए कर्मियों को दुबारा नियुक्ति देने, कर्मचारियों को अंशदान सुविधा का लाभ देने और कार्मिकों को वर्दी भत्ता देने सहित कई विषय शामिल होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें