फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर के आसमान में तेज धमाके की सुनाई दी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान में सोमवार की दोपहर तेज धमाके की आवाज लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। एसएसपी की ओर से स्थिति स्पष्ट होने के बाद धमाके की चर्चाएं शांत हुईं। दोपहर करीब 2:15 बजे विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई समेत आसपास के क्षेत्रों में धमाके का एहसास लोगों को भूकंप की तरह हुआ। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे लेकर पोस्ट करने लगे। स्थानीय खुफिया तंत्र भी इसे लेकर सतर्क हो गया। आखिर हुआ क्या यह जानने के लिए लोग एक-दूसरे को फोन मिलाने लगे। अफवाहें फैलने पर पुलिस ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से न घबराने की अपील की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि वायु सेना के फाइटर प्लेन के अभ्यास के दौरान हवा में धमाके की आवाज जैसा आभास होता है, जिसे सुपरसोनिक बूम कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धमाके की आवाज से भयभीत होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें