फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी: वीकेंड पर गुलजार रहेगी पहाड़ों की रानी, अधिकांश होटलों में पर्यटकों ने कराई एडवांस बुकिंग

Sat, 30 Sep 2023 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार और रविवार के लिए बड़ी संख्या में बुकिंग आ रही है। इससे वीकेंड पर शहर के होटल करीब 80 फीसदी पैक रहने की उम्मीद है। सबसे अधिक बुकिंग एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी के कई शहरों के पर्यटकों की है।
विज्ञापन
मसूरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की रानी मसूरी इस वीकेंड बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। अधिकांश होटलों में पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग कराई है। कैंपटी और धनोल्टी में भी वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


शहर में शुक्रवार को करीब 50 फीसदी होटल पर्यटकों से पैक रहे। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार और रविवार के लिए बड़ी संख्या में बुकिंग आ रही है। इससे वीकेंड पर शहर के होटल करीब 80 फीसदी पैक रहने की उम्मीद है। सबसे अधिक बुकिंग एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी के कई शहरों के पर्यटकों की है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: दून से उत्तरकाशी तक एक ही सुरंग से गुजरेगी गाड़ी-रेलगाड़ी, रेल लाइन से जुड़ेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि वीकेंड पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। शहर के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड भेजी गई है। जरूरत पड़ने पर गज्जी बैंड से हाथी पांव मार्ग, मलिंगार चौक से रूट डायवर्ट किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें