मसूरी-दून मार्ग कुठालगेट के पास मुख्य मार्ग में गिरा पेड़, यातायात रहा बाधित --जागरुक पाठक-2
मसूरी। मसूरी-दून मार्ग पर कुठालगेट के पास सोमवार को एक भारी-भरकम पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक यूटिलिटी को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने से मार्ग पर एक घंटे तक आवाजाही बाधित हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ काटकर यातायात बहाल कराया। स्थानीय निवासी प्रांजल अग्रवाल ने बताया कि वह मसूरी से दिल्ली जा रहे थे। पेड़ गिरने से उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए इंतजार करना पड़ा। डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि दून-मसूरी मार्ग पर पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कटर मशीन से पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटकर मार्ग से हटाया। एक घंटे के बाद यातायात बहाल करा दिया गया। उन्होंने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ उखड़कर गिर गया था।