फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेलाकुई में निकाली शोभायात्रा, डीजे की धुनों पर झूमे रामभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में सोमवार को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सेलाकुई नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी शामिल हुए। बैंडबाजे, ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा सेलाकुई थाने से हरिपुर निगम रोड होते हुए खाटूश्याम मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान डीजे की धुनों पर रामभक्त जमकर झूमे। हर तरफ जय श्रीराम के नारे गूंजे। रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान व शिव पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी गईं। हरबर्टपुर में भी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन






Iअखंड रामयण पाठ शुरूI

सरस्वती विहार डाकपत्थर शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। पाठ सोमवार सुबह 11 बजे पूर्ण होगा। पुरोहित भुवनचंद्र नैनवाल ने कलश स्थापित कर पाठ शुरू कराया। हवन में पूर्णाहुति के बाद पाठ पूर्ण होगा। अयोध्या से रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मंदिर में लाइव दिखाया जाएगा।





Iकार सेवकों को सम्मानित कियाI



डाकपत्थर रोड स्थित दुर्गा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कार सेवकों को सम्मानित किया गया। अखंड रामायण पाठ का भी शुभारंभ हुआ। देर रात तक भक्त आयोजित भजन संध्या में झूम उठे।
विज्ञापन






Iसुंदरकांड का पाठ कियाI

सनातन धर्म मंदिर साहिया में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया। साथ ही घर-घर में ध्वज भी लगाए गए।





Iसफाई अभियान चलायाI



जीएसआर फाउंडेशन समिति ने हरिपुर घाट में सफाई अभियान चलाया। सोमवार को यहां यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अभियान में अध्यक्ष गजेंद्र जोशी, मुकेश शर्मा, शेर सिंह, मनीष पंवार, दर्शन चौहान और रोहित वर्मा मौजूद थे।





Iआकर्षण का केंद्र रहे बच्चेI

दून पैराडाइज स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामायण के विभिन्न पात्रों के रूप में सजे-धजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर प्रियंका शर्मा, वैशाली, दीपशिखा और आरती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें