फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हिंदू कॉलेज में सीएम ने बटन दबाकर किया रावण के पुतले का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकहा- हमें अपने भीतर की बुराइयों को भी जलाना और श्रीराम राम के आदर्शों को अपनाना होगाI
विज्ञापन


हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी और रामलीला कला समिति की ओर से रावण और लंका दहन के साथ दशहरा मेले का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी और कार्यक्रम अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन किया। लंका, मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण के पुतलों का भी दहन किया गया।

सीएम धामी ने कहा कि रावण का पुतले का दहन करना ही काफी नहीं है। हमें अपने भीतर की बुराइयों को भी जलाना होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम राम के आदर्शों को अपनाना होगा। कहा, उत्तराखंड देवभूमि है, यहीं से सनातन का उदय स्थल है। जन-जन के मन में सनातन व भगवान श्रीराम-सीता के प्रति अटूट श्रद्धा है। सांसद बंसल ने कहा कि रावण से शक्तिशाली कोई नहीं था। रावण को मालूम था कि उसे कोई नहीं मार सकता। वह जानता था कि श्रीराम भगवान के अवतार हैं और उन्हीं के हाथों उसकी मौत होगी। भगवान के हाथों मृत्यु होने से ही मोक्ष मिलेगा। रावण का चरित्र हमें संदेश देता है कि काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार का त्याग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iयह रहे मौजूदI

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अनिल गोयल, विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी के कमलेश अग्रवाल, प्रदीप दुग्गल, सिद्धार्थ बंसल, राम लीला कला समिति के रवींद्र नाथ मांगलिक, राकेश भंडारी, शोभित मांगलिक, सोम प्रकाश शर्मा, राकेश मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें