फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निनाद के मंच पर दिखी देश की संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में चल रहे निनाद उत्सव के तीसरे दिन देश की संस्कृति की झलक देखने को मिली। रंगकर्मी एसपी ममगाईं, जनकवि डॉ. अतुल शर्मा और संस्कृति निदेशक बीना भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पद्मश्री माधुरी प्रसाद ने मंगल गीतों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, कलाकारों ने ढोल दमाऊ की प्रस्तुति दी। अल्मोड़ा से आए सांस्कृतिक दल ने छोलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं, पश्चिम बंगाल से आए सांस्कृतिक दल का बाउल नृत्य, राजस्थान का काबेलिया नृत्य एवं असोम का बिहू नृत्य दर्शकों को खूब भाया। जबकि, दक्षिण भारत के कलाकारों ने शिव स्त्रोत की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। -
उत्सव में किया दो फिल्मों का प्रदर्शन
निनाद उत्सव में उत्तराखंड के कलाकारों ने दो फिल्मों का प्रदर्शन किया। यशस्वी जुयाल की ओर से निर्देशित फिल्म द लास्ट रोहोडेड्रोन में बॉलीवुड कलाकार संजय मिश्रा, अमित जोशी, विजेंद्र काला, लक्ष्मण सिंह बिष्ट समेत अन्य कलाकारों ने अपने अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद आचार्य कृष्णा नंद नौटियाल की रचित मकर ब्लू नाटक का उद्घाटन कवि एवं पटकथा लेखक प्रसून जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें