सेलाकुई। उत्तराखंड विद्वत्सभा देहरादून के माध्यम से माया देवी विश्वविद्यालय में गीता प्रतियोगिता एवं संस्कृत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संस्कृत, गीता व भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर आयोजित हुई संस्कृत प्रतियोगिता में हरिओम पांडे ने प्रथम, कार्तिक देवरानी ने द्वितीय व अनमोल बलूनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अध्यक्ष हर्षपति गोदियाल, विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. आशीष सेमवाल, मुख्य अतिथि मनोहर लाल जुयाल ने अपने संबोधनों में संस्कृत और गीता को जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर डॉ. रामभूषण बिजल्वाण, वेद प्रकाश शर्मा, डॉ. तृप्ति सेमवाल जुयाल, अजय डबराल, नागेंद्र दत्त व्यास, डॉ़ नवीन जसोला, डॉ़ प्रदीप सेमवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद