फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक किन्नर ने दूसरे पर लगाया जबरन वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किन्नर ने दूसरे किन्नर पर उसके क्षेत्र में जबरन वसूली करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में किन्नर मीना चेला स्वरूपी निवासी हसनपुर ने कहा कि उसे मैडम रजनी ने विकासनगर देहरादून को झीवरहेडी से कुल्हाल तक व शीतला नदी से ढालीपुर व विकासनगर रोड पर लेहमन पुल तक मांगने के लिए अधिकृत किया हुआ है। उन्हीं की सहमति से कई वर्षों से क्षेत्र में लोगों की शादी ब्याह, जन्मदिन आदि में बधाइयां देकर शुकराना के तौर पर जो भी मिलता है, उससे अपने व अपने परिवार तथा सहयोगियों का गुजर बसर करती आ रही है।
विज्ञापन




आरोप लगाया कि किन्नर निशा अनाधिकृत रूप से उनके क्षेत्र में प्रवेश करके बधाइयां मांगती है। जबरन वसूल करती है। मना करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। शराब पीकर उसके साथ बदतमीजी और गाली गलौज करती है। थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें