फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: पार्टी के बाद होटल के बाहर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक ने युवक पर कर दिया फायर

Tue, 10 Oct 2023 03:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

स्थानीय होटल में एक पार्टी चल रही थी। यहां कुछ लोग सहारनपुर के थे और कुछ स्थानीय। दोनों पक्षों में होटल के अंदर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत विहार क्षेत्र में एक होटल के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पहले हाथापाई और फिर एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली फर्श पर टकराने के बाद युवक के पैर में लग गई। घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल, पीड़ित की ओर से कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


घटना रविवार देर रात को हुई। स्थानीय होटल में एक पार्टी चल रही थी। यहां कुछ लोग सहारनपुर के थे और कुछ स्थानीय। दोनों पक्षों में होटल के अंदर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहां विवाद जैसे-तैसे शांत हुआ तो बाहर आकर दोनों पक्ष एक-दूसरे से झगड़ने लगे। इनमें से एक युवक ने दूसरे को गाली दी तो आपस में हाथापाई भी होने लगी। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। गोली नीचे फर्श पर टकराने के बाद एक युवक के पैर में लग गई। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि घायल युवक की पहचान आभास चौहान निवासी, बेहट, सहारनपुर के रूप में हुई है।

बेरहम मां: छह महीने के बच्चे पर नहीं आया तरस, हत्या कर नहर में फेंका शव, अब जेल में कटेगी जिंदगी
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के लोग वहां से भाग गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल, तहरीर नहीं आई है। इस मामले में यदि तहरीर नहीं आती है तो पुलिस खुद भी मुकदमा दर्ज कर सकती है। इसके लिए जांच की जा रही है। होटल के बाहर सीसीटीवी कैमरा की फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली है। स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बार में युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी
राजपुर रोड स्थित रुमर्स बार में एक युवक के साथ मारपीट की गई। युवक को दूसरे पक्ष ने इतना मारा कि उसके सिर व अन्य अंगों में गहरी चोट आई है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी वहां से भाग गए। सीओ मसूरी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि शनिवार रात को हुई इस घटना के संबंध में राजपुर थाने में घायल युवक तरुण सकलानी निवासी बालावाला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही बार के लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें