देहरादून। गांधी जयंती के अवसर पर एक अक्तूबर को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर- 16, अंडर-21 बालक व बालिका वर्ग के साथ-साथ महिला और पुरुष वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। दौड़ का सुबह 6ः30 बजे पुलिस लाइन से होकर बहल चौक, दिलाराम चौक, ब्रहम्कमल चौक और मसूरी डायवर्जन होते हुए पुलिस लाइन मैदना में समाप्त होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवीर्य होगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और गांधी जयंती के अवसर पर फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना है।