फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कठंग में गोशाला में लगी आग, गाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू
विज्ञापन




ग्राम कठंग में देर रात गोशाला में आग लगने से एक गाय की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड, प्रशासन और ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्राम पंचायत झिटाड़ के खेड़ा कठंग निवासी महेंद्र सिंह ठाकुर की गौशाला में रात लगभग साढ़े आठ बजे आग लग गई। ग्राम प्रधान श्याम सिंह ठाकुर ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची प्रशासन, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई व उसमें मौजूद एक गाय की भी मौत हो गई। तहसीलदार ने बताया कि आग लगने के कारण व इससे हुए नुकसान का आकलन करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी, एसआई राकेश चौधरी, फायर स्टेशन प्रभारी योगेंद्र सिंह, खजान सिंह असवाल व नागचंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें