देहरादून। सड़क सुरक्षा के राज्य समन्वयक एवं शिक्षक विनय थपलियाल के मुताबिक राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की पूर्व हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी विभागों को साथ लेकर एक समग्र नीति बनाई जाए। इसके अलावा क्रैश बैरियर के लक्ष्य को 2026 तक शत प्रतिशत पूरा किया जाए। सड़क मरम्मत वाले काम के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों को प्राथमिकता दी जाए। चारधाम यात्रा पड़ावों एवं अन्य पर्यटक स्थलों पर वाहन चालकों के लिए स्थाई विश्राम गृह बनाए जाएं। नए मानकों के अनुसार दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित किया जाए। ब्यूरो