फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कॉलेज की छात्रा ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। बेहोशी हालत में उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। छात्रा की हालत अब सामान्य है। उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर काॅलेज के मैदान में बैठ गई। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर गई। कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। छात्रा को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। कॉलेज की प्राचार्य ने बताया कि छात्रा ने कोई कीटनाशक पदार्थ खा लिया था। मैदान में बेहोश होने पर छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि छात्रा ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसका पता नहीं चल सका है। घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें