फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षकों और छात्रों ने सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पौंधा की ओर से शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्रों और शिक्षकों ने पौंधा, बिधौली, मझौन के मुख्य स्थानों और मार्गों पर साफ-सफाई की। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष श्रीनिवास नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस मौके पर डॉ. शिवानन्द पाटिल, सुधीर सिंह पंचवाण, विरेन्द्र सिंह तोमर, डॉॅॅ. अमरजीत कौर, मीनाक्षी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


Iउत्तरांचल विवि के समाचार पत्र ‘यूयू दून’ का विमोचनI



देहरादून। उत्तरांचल विवि ने अपने समाचार पत्र यूयू दून का शनिवार को उद्घाटन किया। समाचार पत्र के मुख्य संपादक राजेश देवराड़ी ने कहा, यूयू दून का मकसद विवि की विभिन्न संकाय में हो रहे कार्यक्रमों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों व छात्रों की उपलब्धियों को छात्रों व समाज के संग साझा करना है। यूयू दून की संपादक डाॅ. पिंकी चूग ने कहा, समाचार पत्र में विवि में कार्यरत शिक्षकों व छात्रों की मौलिक रचनाओं को विशेष स्थान दिया जाएगा। इस अवसर पर विवि के उपाध्यक्ष प्रो. सतबीर सहगल, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, प्रो. अजय सिंह, इकबाल सिंह साहनी, प्रो. एसडी पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Iनमामि गंगे पुस्तिका का किया विमोचनI



राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में शनिवार को नमामि गंगे प्रकोष्ठ की ओर से नमामि गंगे पुस्तिका का विमोचन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा ने नमामि गंगे के कार्यक्रमों की सराहना की। कहा, नमामि गंगे प्रकोष्ठ राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक नदियों को साफ रखने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इस मौके पर डॉ. कविता काला डॉ. सुमन गुसांई, डॉ. श्रुति चौकियाल, प्रो. महेंद्र सिंह पंवार, प्रो. सुरेश चंद्र नौटियाल, प्रो. यतीश वशिष्ट, प्रो. अरुण अग्रवाल, प्रो. पूजा कुकरेती, डॉ. डिम्पल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें