फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विदेश से उपहार भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी नाइजीरियन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसाइबर थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया आरोपी, दून की महिला से ठगे थे 13 लाख रुपयेI
विज्ञापन




विदेश से उपहार भेजने के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले नाइजीरिया मूल के नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने देहरादून की एक महिला से भी खुद को अमेरिका में स्त्री रोग विशेषज्ञ बताकर दोस्ती की थी। इसके बाद उसने महिला को गिफ्ट भेजने और डालर ट्रांसफर करने के नाम पर 13 लाख रुपये ठगे थे।



एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि देहरादून की महिला ने शिकायत की थी कि उनकी व्हाट्सएप के माध्यम से डॉ. वीलियम रीकर नाम के व्यक्ति से पहचान हुई थी। व्यक्ति ने खुद को अमेरिका में स्त्री रोग विशेषज्ञ बताया था। कुछ दिन बाद उसने महिला से कहा कि वह उन्हें 25 हजार डॉलर, गिफ्ट, ज्वेलरी, मोबाइल फोन आदि पार्सल में भेज रहा है। महिला ने यकीन कर लिया। इसके बाद ठग ने कहा कि यह पार्सल दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है। आरोपी ने महिला से डॉलर को रुपयों में बदलने और इस पार्सल को छुड़ाने के नाम पर कुल 13 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। एसएसपी ने बताया कि मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली के मोहन गार्डन में रह रहा है। साइबर थाने की टीम ने आरोपी विलियम रीकर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप व दो पासपोर्ट बरामद हुए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्त्री रोग विशेषज्ञ बनकर लोगों से दोस्ती करता है। इसके बाद उन्हें विश्वास में लेकर इसी तरह गिफ्ट भेजने का लालच देकर रुपये ठगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें