फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: ऐसी साइट पर डालेंगे तुम्हारी फोटो मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी...रैगिंग से परेशान छात्राएं

Tue, 03 Sep 2024 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दो सीनियर छात्राओं पर वीडियो बनाकर जूनियर छात्राओं को धमकाने का आरोप लगाया गया है। बताया कि पिछले 10 दिन से दो सीनियर छात्राएं रैगिंग कर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून राजावाला रोड स्थित इफ्काई विश्वविद्यालय में दो छात्राओं की रैगिंग का मामला सामने आया। दोनों छात्राओं के अभिभावकों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को शिकायती पत्र सौंपकर छात्राओं का प्रवेश निरस्त कर शुल्क, देयक और दस्तावेज वापस करने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि दो सीनियर छात्राएं जूनियर छात्राओं के वीडियो बनाकर उनको धमकी दे रही हैं।

विज्ञापन


डाकपत्थर निवासी यूजेवीएनएल कर्मी विशाल गुप्ता और मुनव्वर हुसैन ने राजावाला रोड स्थित इफ्काई यूनिवर्सिटी प्रबंधन को पत्र लिखा है। विशाल गुप्ता ने कहा कि उनकी बेटी ने इसी वर्ष बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है। मुन्नवर हुसैन की बेटी ने बीबीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है। बताया कि पिछले 10 दिन से दो सीनियर छात्राएं रैगिंग कर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं।

दोनों अभिभावकों ने बताया कि जब उनकी बेटियों ने रैगिंग का विरोध किया तो दोनों सीनियर छात्राओं ने उनकी बेटियों का वीडियो बनाया। दोनों छात्राओं ने उन्हें ब्लैकमेल करते हुए कहा कि तुम्हारी फोटो ऐसी साइट पर डालेंगी कि कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  प्रदेश में शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश, ठेका संचालकों में हड़कंप
विज्ञापन


बताया कि सीनियर छात्राओं में एक के पिता विश्वविद्यालय में कर्मचारी हैं। इसी बात की धौंस देकर दोनों छात्राएं उन्हें विश्वविद्यालय से निकलवाने का षड्यंत्र रच रही हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रबंधन को दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। विश्वविद्यालय प्रबंधन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें