फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पॉलिसी की किश्त के नाम पर व्यापारी के साथ 1.90 लाख का फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iव्यापारी से 180 रुपये के चेक की धनराशि और तिथि बदलीI
विज्ञापन


जीवन बीमा पॉलिसी की किश्त के नाम पर व्यापारी के साथ फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ठगों ने व्यापारी से पॉलिसी की 180 रुपये की मासिक किश्त का चेक लिया था, लेकिन धनराशि बदलकर बैंक से 1.90 लाख रुपये भुगतान प्राप्त कर लिए। व्यापारी ने बैंक का एजेंट बताने वाले दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



कोतवाली क्षेत्र के 28 फीटा रोड के वार्ड नंबर आठ निवासी व्यापारी योगेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पीएनबी मेट लाइफ के पॉलिसी धारक है। उनको फोन कॉल कर बताया गया कि उनकी पॉलिसी में 180 रुपये जमा होने हैं। धनराशि का भुगतान चेक के माध्यम से करने के लिए कहा गया। व्यापारी ने बताया कि उनके पास स्वयं को पीएनबी मेट लाइफ का एजेंट बताने वाला अनुभव प्रताप नाम का व्यक्ति आया। उन्होंने व्यक्ति को 10 जनवरी की तिथि का 180 रुपये का चेक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापारी ने बताया कि व्यक्ति ने चेक में धनराशि 1.90 लाख रुपये और तिथि 24 जनवरी कर दिया। बैंक ने भी बिना किसी जांच पड़ताल के दिनकर विहार निवासी राहुल कुमार नाम के व्यक्ति को धनराशि का भुगतान कर दिया। बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चेक भंजाने वाले व्यक्ति का चेहरा ढका हुआ नजर आ रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया में आरोपियों के नाम और आईडी फर्जी लग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें