I
I- टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है पीड़ितI
सेलाकुई क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर गोल्डन फोरेस्ट की भूमि दिखाकर व्यक्ति से 4.65 लाख रुपये हड़पने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला वर्ष 2022 का है।
पुलिस को दी तहरीर में टिहरी गढ़वाल के सुनारकोट निवासी कुलबीर सिंह ने बताया कि अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए उन्हें देहरादून में एक मकान बनाने के लिए प्लाॅट की जरूरत थी। बताया कि देहरादून के राजेंद्र नगर के कौलागढ़ रोड निवासी नीरज शर्मा, उसकी पत्नी आशू शर्मा और ऋषिकेश के गढ़ीमयचक श्यामपुर निवासी ज्योति पंवार से संपर्क किया। बताया कि तीनों ने शीशमबाड़ा में एक प्लॉट दिखाया। 15.75 लाख रुपये में प्लॉट का सौदा हुआ। बताया कि उन्होंने तीनों को अग्रिम धनराशि के रूप में 4.65 लाख रुपये का भुगतान किया। नवंबर 2022 को बैनामा होना था। बताया कि वह लगातार नीरत शर्मा को बैनामे के लिए बोल रहे हैं, लेकिन वह लगातार टाल रहा है। बताया कि जांच पड़ताल की तो पता चला कि भूमि गोल्डन फोरेस्ट की है। नोटिस भेजने के बाद भी तीनों रुपये नहीं लौटा रहे हैं। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।