उत्तराखंड क्रांति दल के 46वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ नेताओं एवं दिवंगत नेताओं के परिजनों को प्रतीक चिह्न एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष पूरणसिंह कठैत ने कहा कि हमें दल के पुराने नेताओं के आदर्शों पर चलना होगा और नये संकल्प के साथ संगठन की मजबूती के लिए जनता के बीच जाना होगा।
कचहरी रोड स्थित दल के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दल 45 वर्ष पूर्ण कर चुका है। पुराने नेताओं की बदौलत नया राज्य बना है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। दिवंगत नेताओं गोविंद राम ध्यानी, वेद उनियाल, प्रो. एएस शर्मा, रामानंद डंगवाल, राम कृष्ण पंत, कमला काला, ओम प्रकाश बहुगुणा, दिनेश बडोला, हरीश पाठक के परिवारों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नेता संस्थापक सदस्य कृपाल सिंह सरोज, ओमी उनियाल, गीता बिष्ट, पुष्पलता सिलमाना, देवी व्यास, लताफत हुसैन, रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रकाश सुयाल, जयप्रकाश उत्तराखंडी, वीरचंद रमोला, सरिता गौड़, विमल पोखरियाल, बेबी भट्टाचार्य को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री मनोरथ प्रसाद ध्यानी, शांति भट्ट, जयप्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, प्रताप सिंह कुंवर, विजय बौड़ाई, कर्नल सुनील कोटनाला, ब्रिजमोहन सजवाण, राजेंद्र बिष्ट, बिजेंद्र सिंह रावत, प्रमिला रावत, सुशील ममगाईं आदि मौजूद रहे।