फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनाबाद स्थित योग स्थली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश और मेयर किरण जैसल ने किया।इस प्रतियोगिता में 154 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों व 10 स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमों के 154 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिनमें 97 बालक एवं 57 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स काॅलेज पिथौरागढ़ एवं साईं ट्रेनिंग काशीपुर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कदम उठा रही हैं। सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड देवभूमि के साथ खेल भूमि के रूप में देश में पहचान बना रहा है। मेयर किरण जैसल ने कहा कि खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। खेल एक बेहतर कैरियर का भी बेहतर माध्यम हैं। निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से खेलों में उच्च मुकाम पाया जा सकता है। जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डाॅ. विशाल गर्ग ने कहा कि मुक्केबाजी खेल को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों में मुक्केबाजी के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राकेश गिरी, गोपाल खोलिया, नवीन चौहान, शिवकुमार त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें