साइबर ठगो ने इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बन एक व्यक्ति से 96 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लेमेंटटाउन पुलिस के मुताबिक, चंद्मोरहन निवासी जालीवाला गांव, मोहब्बेवाला ने शिकायत की है। बताया कि 16 मई को उन्हें एक नंबर से फोन आया, जिसमें उसने अपने आपको बैंक का कर्मचारी बताया। आरोपी ने उन्हें झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली और ओटीपी मांगा।ओटीपी बताते ही उनके खाते से 96 हजार रुपये किसी आदित्य नाम के आरोपी को ट्रांसफर हो गए। बैंक में पता करने पर उन्हें ठगी का पता लगा।