फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निरस्त किए गए राशन कार्डों से बनवा लिए 9428 आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निरस्त किए गए राशन कार्डों से नौ हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बना लिए गए। अब राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण इन आयुष्मान कार्ड को निष्क्रिय करने में लगा हुआ है। प्राधिकरण की ओर से इस काम में गिरोह की आशंका जताते हुए शुक्रवार को राजपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।उधर, आपूर्ति विभाग की ओर से भी शुक्रवार को ही फर्जी राशन कार्ड बनवाने वाले गिरोह के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि मामले में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारी अमित शर्मा की ओर से शिकायत की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय देहरादून की ओर से निरस्त किए गए राशन कार्डों का डाटा उपलब्ध कराया था। इन कार्ड की कुल संख्या 1,36,676 है। प्राधिकरण ने जब जांच की तो पाया कि इन निरस्त किए गए राशन कार्ड के माध्यम से 9428 आयुष्मान कार्ड बना लिए गए हैं। इनमें से 150 आयुष्मान कार्डों को निरस्त भी किया जा चुका है। प्राधिकरण की ओर से आशंका जताई गई है कि इस तरह से फर्जीवाड़ा देहरादून में किसी गिरोह के माध्यम से किया जा रहा है। एसओ ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें