फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्रेडिट कार्ड चालू करने के नाम पर 92 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसाइबर ठगों ने एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर पीडित से 92 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने ठगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
I
I
I
Iबसंत विहार पुलिस को शिकायत करते हुए प्रभात महतो निवासी नया गांव, बसंत विहार ने बताया कि उन्होंने एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था, जो कुरियर से मिल गया। इसके बाद छह जून को ठगों ने एचडीएफसी बैंक के नाम से फोन किया और कार्ड की जानकारी ली। कार्ड को चालू करने के लिए आरोपी ने ओटीपी मांगा। ओटीपी बताते ही खाते से 92 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iउधार दिए पैसे मांगने पर हमला, दो पर मुकदमा
I
Iदेहरादून। उधार दिए पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर हमला कर दिया। खुड़बुड़ा निवासी भोला कश्यप ने शिकायत करते हुए बताया कि अश्वनी कुमार ने 10 हजार रुपये उधार लिए थे। लेकिन वापस नहीं किए। पैसे मांगने पर आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देता है। 17 जून को उधार दिए रुपये मांगे तो आरोपी ने झगड़ा किया और मारपीट की। इसके बाद आरोपी और उसके भाई शिवम ने हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने अश्वनी और शिवम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें