चंबा (टिहरी)। दो दिन से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा घायल आयुष ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के मसूरी रोड निवासी 11वीं का छात्र आयुष (17) पुत्र एलएस असवाल अपनी बाइक से नई टिहरी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में शामिल होने जा रहा था। घर के पास अचानक सामने से आ रही पिकअप से उसकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे आयुष घायल हो गया था। यहां एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल युवक ने रविवार को देहरादून अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिससे उसके शिक्षक माता- पिता और बहन गहरे सदमे में हैं। किशोर की मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर है।