फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान सम्मान यात्रा के सदस्यों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय (एनएपीएम) की ओर से शुरू की गई संविधान सम्मान यात्रा शुक्रवार को दून पहुंची। इस दौरान संविधान सम्मान यात्रा के सदस्यों ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रिंस चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में देश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। उत्तराखंड से एनपीएम के सदस्य विमल ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ दो अक्टूबर को दांडी, गुजरात से हुआ था। यात्रा का समापन 10 दिसंबर को दिल्ली में होगा। इस अवसर पर दिल्ली से एनपीएम के सदस्य भूपेंद्र सिंह, महाराष्ट्र से शशांक देश पांडेय, तेलंगाना से मीरा संघ मित्रा, उत्तर प्रदेश से उर्मिला विश्वकर्मा, उड़ीसा से प्रफुल्ला, राजकिशोर, मधुसूदन, तमिलनाडु से आनंदी अम्मा, गुजरात से कृष्णकांत चौहान, कमला पंत, कुलदीप मधवाल, प्रदीप कुकरेती, विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें