फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में यूनिसन स्कूल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में यूनिसन वर्ल्ड स्कूल ने जीआईसी किशनपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सोमवार को बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला यूनिसन वर्ल्ड स्कूल और जीआईसी किशनपुर के बीच खेला गया। मुकाबले में यूनिसन का पलड़ा भाड़ी रहा। पहले हाफ में ही रिद्धि और पायल ने एक-एक गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे हाफ में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने एक-एक गोल दागे। दूसरे हाफ में यूनिसन की ओर से वंशिका और जीआईसी के लिए पुष्पा गोल करने में सफल रहीं। इस तरह यूनिसन ने मैच को 3-1 के अंतर से जीत लिया। समापन समारोह में खेल उप निदेशक सतीश कुमार सार्की ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर सुल्तान सिंह, पंकज रावत, सुषमा जखवाल, खड़क बहादुर सिंह, आजिम खान, यशपाल सिंह, अमित कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें