ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर-2 के फाइनेलिस्ट आकाश थापा ने रविवार को दून में परेड ग्राउंड में चल रहे फन कॉर्निवाल में डांस के जलवे बिखेरे। दून निवासी आकाश थापा की प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े थे। आकाश के मंच पर आने के बाद दर्शक काफी उत्साहित हो गए और आकाश के साथ देर रात तक थिरकते रहे। कार्यक्रम के आयोजक दलबीर सिंह देशवाल के अनुसार अगले हफ्ते इसी मंच पर 10 वर्षीय गढ़वाली डांसर मानसी रावत भी प्रस्तुति देंगी।