ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। राज्य के सरकारी विभागोें के अधिकारियाें की तर्ज पर उपनल के प्रबंधक निदेशक व उप महाप्रबंधकों को भी सातवें वेतनमान का लाभ दे दिया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव आनंद वर्धन की ओर से कुछ शर्तों के साथ आदेश जारी कर दिए गए हैं। सातवें वेतनमान का लाभ देने में एक जनवरी 2016 से लेकर 31 दिसंबर 2016 तक के एरियर भुगतान के बारे में अलग से निर्णय की बात कही गई है। प्रमुख सचिव के आदेश में वर्णित शर्तों के अनुसार सातवें वेतनमान का लाभ देने में शासन या सरकार की ओर से कोई वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। इस धनराशि का वहन उपनल द्वारा स्वयं वहन करना होगा। इसके अलावा उपनल द्वारा जिन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम कर्मचारी से तैनात हैं। ऐसे सभी कर्मचारियों को समय-समय पर जारी शासनादेशों के मुताबिक निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।